{"_id":"5a87207d4f1c1b9f268ba723","slug":"151518805117-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की आशाओं पर खरे नही उतरे प्रभारी व वितमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की आशाओं पर खरे नही उतरे प्रभारी व वितमंत्री
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। प्रदेश सरकार के बजट में वित्त मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने जिले में इंजीनियरिंग कालेज के लिए छह करोड़ रुपये देने की बात कही है जिसको लेकर युवाओं में उत्साह है। युवाओं का कहना है कि इंजीनियरिंग कालेज बनने से अब जिले के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
बीते 11 फरवरी को जिले में आए प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने पथरहिया स्थित विकास भवन में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में कहा था कि प्रदेश सरकार पर्यटन विकास के लिए तेजी से काम कर रही है। इसके लिए बड़ा बजट पास कर उसको इस कार्य को गति दिया जाएगा। लोगों में इस बात को लेकर निराशा है कि पर्यटन विकास के लिए उपेक्षित बजट का प्राविधान नहीं किया गया। हालांकि वित्त मंत्री ने जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण के लिए छह करोड़ दिए हैं। इसको लेकर युवाओं में उत्साह है। युवाओं का कहना है कि कालेज का निर्माण होने के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए युवाओं को गैर जनपदों में नहीं जाना पड़ेगा। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने चार लाख 28 हजार 384 करोड़ रुपये का भारी भरकम बजट पेश किया, जो कि पिछले साल की तुलना में 11.4 प्रतिशत ज्यादा है।
बजट पर भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी ने कहा कि बजट से उत्तर प्रदेश के विकास में नया अध्याय जुड़ेगा। किसानों के हित के लिए अब तक का सबसे बड़ा बजट है। सरकार ने किसानों से किए गए वादों को बजट में पूरा किया है। गरीबों, नौजवानों और महिलाओं के हित में बजट है। बजट में सभी वर्गो का विशेष ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि बजट में किसानों, नौजवानों और छात्रों की उपेक्षा की गई है। शिक्षा में कोई विशेष प्राविधान नहीं किया गया है। स्वच्छता मिशन के नाम पर पांच हजार करोड़ रुपये जारी किया गया है जबकि खाद के लिए महज 100 करोड़ जारी किया गया है। यह किसानों के साथ सौतेला व्यवहार है। भाजपा किसान विरोधी सरकार है।
पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने कहा कि बजट में सरकार ने सभी क्षेत्रों में कटौती की है और दावा विकास का कर रही है। रोजगार के लिए महज सौ करोड़ का बजट दिया गया है। प्रदेश में रोजगार के नए साधन उपलब्ध नहीं होने वाले हैं। इस बजट से किसान, युवा, गरीब, महिलाएं खुद को ठगा महसूस कर रही हैं। सूखे से मुक्ति के लिए कोई योजना बजट में नही दिखी।
आम आदमी पार्टी के प्रांतीय प्रवक्ता रमाशंकर शुक्ल ने कहा कि बजट में जिले को कतई महत्व नहीं दिया। मिर्जापुर के दक्षिणांचल में किसान सिंचाई और पेयजल की समस्या के समाधान के लिए बजट की आस लगाए बैठे थे लेकिन उन्हें निराशा मिली है। सरकार ने हवाई घोषणाएं करके किसानों की आय दोगुनी करने बात कही है।