{"_id":"5a09eccf4f1c1b7a548bcb56","slug":"151510599887-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरत मिलाप होते ही गूंजा जय श्रीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरत मिलाप होते ही गूंजा जय श्रीराम
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विंध्याचल। विंध्य धाम में अगहन की नवमी तिथि पर रात दस बजे बडे धूमधाम से श्री विंध्य बाल भरत मिलाप कमेटी के तत्वावधन में पकरीतर से निकली झांकी भरत मिलाप उठ कर चिकान टोला , बलुआ घाट, दीवान घाट, बटुक भैरव ,सदर बाजार होते हुए पुन पकरीतर पहुंची जहां राम भरत का मिलाप हुआ ।भरत मिलाप में दर्जनों लाग शामिल रहे। काली माता , राधा कृष्ण नृत्य, शिव शंकर तांडव, राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न आदि झांकी शामिल रहीं। प्रथम पुरस्कार शंकर भगवान साईं बाबा की झांकी तथा दितीय पुस्कार मां विन्ध्यवासिनी दुर्गा की झांकी को दिया गया। बनारस से आई हुई बाल रूपी मां काली को तृतीय पुरस्कार दिया गया ।भरत मिलाप में सुरक्षा के लिए पुलिस का व्यापक प्रबंध रहा । कार्यक्रम में श्री विन्ध्य बाल भरत मिलाप कमेटी अध्यक्ष विजय चन्द्र जायसवाल, मंत्री हर्षित खत्री, मुन्ना डिस्को, किशन शुक्ला, मोहित मिश्रा, धनंजय मिश्रा, रतन मोहन मिश्रा, अंकुर मिश्रा, सोनू मिश्रा, मनीष रावत ,आनंद जायसवाल संतोष चौरसिया आदि मौजूद रहे।