{"_id":"5a089d144f1c1bec538bcafd","slug":"151510513940-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चपरासी बनने को दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चपरासी बनने को दी परीक्षा
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
चपरासी बनने को दी परीक्षा
मिर्जापुर, जिगना। उच्च न्यायालय के रिक्रूटमेंट चतुर्थ श्रेणी की परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में संपन्न हुई। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट आब्जर्बर की तैनाती की गई थी। साथ ही पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी । नगर के केएम महिला महाविद्यालय, भरुहना स्थित जेपी पब्लिक स्कूल, कोटवां पं. महावीर प्रसाद द्विवेदी इंटर कॉलेज सहित 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। विकास खंड छानबे के गोगांव, नगवासी, बभनी, हरगढ, बिहसडा, नरोइया, नीबी गहरवार, नेवढिया तथा विजयपुर के कालेजों में परीक्षा हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में परीक्षा कराए जाने से परीक्षार्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।परीक्षा के दौरान प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे सैंकड़ों छात्र भी चपरासी पद के लिए परीक्षा देते नजर आए।