{"_id":"59a8569f4f1c1b4e738b4ac4","slug":"151504204447-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुपालन को अब मिलेगा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुपालन को अब मिलेगा अनुदान
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। लोगों को पशुपालन के लिए अनुदान मिलेगा। सरकार द्वारा डेयरी उद्यमिता विकास योजना आरंभ की गई है। जिसके तहत पशुपालकों को दो से दस पशुओं को खरीदने के लिए बैंक द्वारा लोन मिलेगा। लोन के लिए आवेदक 30 सितंबर तक बैंक को सीधे आवेदन कर सकते हैं। गांवों में पशुपालन के लिए सरकार द्वारा कामधेनु, मिनी कामधेनु योजना चलाई जाती है। इन योजनाओं में धन अधिक लगने के कारण पशुपालक योजना का लाभ नहीं ले पाते हैं। इसीलिए भारत सरकार के नाबार्ड द्वारा पशुपालकों को सीधे बैंक के माध्यम से लोन दिया जाता है। वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए पशुपालक 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें पशुपालक लोन लेकर दो से दस पशु तक खरीद सकते हैं। लाभार्थी को प्रति पशु 60 हजार बैंक द्वारा लोन दिया जाएगा। लोन पर नाबार्ड द्वारा सामान्य वर्ग को 25 और अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को 33.33 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।
वर्जन
छोटे पशुपालकों के लिए एक अच्छी योजना है। पशुपालक दो से दस पशुओं को खरीद कर योजना का लाभ उठाएं। इच्छुक पशुपालक 30 सितंबर तक आवेदन करके योजना का लाभ उठाएं। योजना के तहत बैंक द्वारा आवेदक को सीधे लोन दिया जाएगा।
- आईएन सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
इनसेट
16 से चलेगा टीकाकरण अभियान
मिर्जापुर। पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए आगामी 16 सितंबर से महाअभियान चलेगा। महा अभियान चला कर एफएमडी व सीपी आदि का टीकाकरण किया जाएगा। सीवीओ ने बताया कि इस वर्ष अबतक गला घोंटू दो लाख 23 हजार 328, फाइल फाक्स 12 हजार, एफएमडी चार लाख 83 हजार 313, रानी खेत डिजीज 39 हजार का टीकाकरण किया गया है।