{"_id":"5995e27b4f1c1b98128b473e","slug":"151502995067-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कजली कलाकरों की प्रस्तूती पर झूमें श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कजली कलाकरों की प्रस्तूती पर झूमें श्रोता
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। नगर के बाबाघाट स्थित मदन मोहन मंदिर के प्रांगण में गुरुवार को वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के तत्वाधान में कजली महोत्सव का आयोजन किया गया। कलाकारों की सुंदर प्रस्तुति से मौजूद श्रोतागण झूमने पर मजबूर हो गए।
मदन मोहन मंदिर में गुरुवार की शाम कजली के धुरंधरों ने अपनी मधुर कजली गीतों से कार्यक्रम में मौजूद श्रोताओं को तालियां बजा कर झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ आकाशवाणी रेडियो इलाहाबाद के लोक गायक शिवलाल गुप्ता ने मईया कब देबू दर्शनवां ना एवं चौक मीरजापुर क कहां बा बताईद चलिके देखाईद ना बोल वाली कजली प्रस्तुति से की। इस दौरान पट्टर पांडे ने कमली सुनयना, बेचन राम बिंद ने सावन धन बरसे झिर-झिर हो नयनवां से नीर बहे ननदी व आश्रय पांडे ने मीरजापुर कईले गुलजार हो कचौड़ी गली सुन कईले बलमू और अमरनाथ शुक्ला ने हरि हरि बरसेला बदरिया रे आदि कजरी के बोल पर उपस्थित श्रोताओं ने तालियों की गूंज से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेल टैक्स कमिश्नर श्याम सुंदर तिवारी व विशिष्ट अतिथि सीमा रानी, एपी पांडे, काशीनाथ एवं समिति के अध्यक्ष महेश्वर पति त्रिपाठी रहे। संचालन कवि लल्लू राम तिवारी ने किया। इस दौरान पूनम पांडे, अंगनू साहू, पंचम राम, मनोज पांडे, सोनी तिवारी, पप्पू अंग्रेज, कांती पांडे आदि मौजूद रहे।