{"_id":"5984bb514f1c1bef2d8b45d7","slug":"151501870929-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यो में तेजी लाए बीडीओ: सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यो में तेजी लाए बीडीओ: सीडीओ
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने जिले में कराए जा रहे विकास कार्यों और स्वच्छ भारत अभियान की समीक्षा किया। सीडीओ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों के निर्माण में तेजी लाए। साथ ही पूर्व में अपूर्ण रह गए आवासों को भी ससमय पूरा कराए। साथ ही जीओ टैगिंग में तेजी लाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
सीडीओ ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में बन रहे शौचालयों के निर्माण में बीडीओ तेजी लाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वच्छता अभियान में बाधा बनने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि शौचालय बनवाने में लापरवाही बरतने वाले प्रधान व सेक्रेटरी के खिलाफ कार्रवाई करें। सीडीओ ने कहा कि शौचालय के फोटो अपलोडिंग और एमआईएस फीडिंग में तेजी लाए। सीडीओ ने कहा कि जनपद के सभी गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाना है। गांवों में बन रहे शौचालयों के निर्माण में तेजी लाए। जिससे लक्ष्य को ससमय पूरा किया जा सके। शौचालय बनाने में राजगीरों की संख्या को बढ़ाया जाए। बैठक में पीडी हरिचरण सिंह, डीसी एनआरएलएम संजय पांडेय, बीडीओ सुनील तिवारी, भावना यादव आदि मौजूद रहे।