{"_id":"5980c9464f1c1b98798b45cd","slug":"151501612358-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को अपना समझ पढ़ाए शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को अपना समझ पढ़ाए शिक्षक
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीखड़। विकास खंड सीखड़ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मवैया में ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह व प्रधान रुपेश सिंह ने बच्चों को नया ड्रेस वितरित किया। उन्होंने कहा कि प्राइमरी स्कूलों के बच्चों अपना समझते हुए ही पढ़ाएं, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके। शिक्षक बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चों की शिक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। कहा कि अपने बच्चों की भांति इन बच्चों को समझते हुए शिक्षण कार्य नियमित करें और विद्यालय समय में उपस्थित रहें। शिक्षिका निराशा सिंह ने स्कूल में बच्चों के पठन-पाठन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान विरेंद्र कुमार सिंह, संज्ञा सिंह, डा. वेद प्रकाश सिंह, सुनीता, बिंदू, चंद्रेश कुमार, माधुरी देवी आदि मौजूद रहे।