{"_id":"595be5154f1c1bab1e8b486c","slug":"151499194645-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से चलेगा विद्युत चोरों व बकाएदारों के विरुद्घ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से चलेगा विद्युत चोरों व बकाएदारों के विरुद्घ अभियान
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। बिजली बिलों पर आए ब्याज में छूट की योजना समाप्त होने पर विद्युत विभाग आज से बिजली की चोरी करने तथा बिजली का बिल नहीं जमा करने वाले बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाएगा। इसके लिए सारी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। अधिकारियों के नेतृत्व में टीमें भी गठित कर ली गई हैं। पांच जुलाई की सुबह दस बजे से जिले भर में टीम चेकिंग अभियान चला कर कार्रवाई करेगी।
बिजली विभाग अब विद्युत चोरी करने वाले व बड़े बकाएदार उपभोक्ताओं से सख्ती से निपटेगा। इसके लिए जनपद में पांच एसडीओ के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं। जिसमें तीन नगर तथा दो ग्रामीण इलाके में शामिल हैं। एक एसडीओ की टीम में एक मीटर जेई, एक वितरण जेई रहेंगे। इसके अलावा लाइन मैन समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहेंगे। जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता भी ली जाएगी ताकि उपभोक्ता विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ किसी प्रकार का अभद्र व्यवहार नहीं कर सकें। पूरी तैयारी के साथ पांच जुलाई की सुबह दस बजे से शाम तक अभियान चला कर कटियामारों को पकड़ कर उनके विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं जिन बकाएदारों ने बकाया बिल अभी तक नहीं जमा किया है उनका कनेक्शन काट देंगे। जिनके यहां मीटर नहीं लगे हैं उनके यहां मीटर लगाने का भी कार्य करेंगे। जिनका मीटर खराब है उन्हें भी बदलेंगे। साथ ही जो नया कनेक्शन लेगा उसे भी कनेक्शन देंगे।