{"_id":"5952a9a74f1c1b82208b47a1","slug":"151498589607-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाध्यक्ष अश्वनी तिवारी एवं मंत्री बने सूरज प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाध्यक्ष अश्वनी तिवारी एवं मंत्री बने सूरज प्रसाद
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ पशुपालन विभाग शाखा मिर्जापुर का द्विवार्षिक अधिवेेशन व चुनाव मंगलवार को जिला पशु चिकित्सालय परिसर में आयोजित किया गया। अधिवेेशन के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया। जिलाध्यक्ष पद पर अश्वनी कुमार तिवारी और मंत्री पद पर सूरज प्रसाद कनौजिया चुने गए।
संघ के प्रांतीय अध्यक्ष के निर्देश पर चुनाव अधिकारी कमल कुंज चौबे, सह चुनाव अधिकारी नारायण जी दूबे व उप चुनाव अधिकारी प्रभाशंकर आजाद की देखरेख में चुनाव आयोजित किया गया। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामाश्रय पाल, उपाध्यक्ष पर शकुंतला देवी, कोषाध्यक्ष पद पर राजकुमार चौरसिया, संगठन मंत्री पद पर डा. यादव, बबिता देवी व हौसला मिश्र, आडिटर पद पर शोभा पाल, संरक्षक निरंकार नाथ पांडेय को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। इसी क्रम में संघ के कार्यकारिणी सदस्यों में पारस नाथ पटेल, राजेश पांडेय, परमहंस एवं नन्हे को चुना गया। प्रांतीय महामंत्री कमलकुंज चौबे ने कहा कि पशुपालन संघ कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव सजग और जागरूक है। कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की विभागीय समस्या या उत्पीड़न किया जाता है तो तत्काल संघ को अवगत कराया जाए, जिसका निवारण कराना संघ के पदाधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी है। संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अश्वनी कुमार तिवारी ने विश्वास व भरोसा दिलाते हुए कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं व उसके निदान के लिए हर समय तत्पर रहूंगा। किसी भी कर्मचारी का विभागीय उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। इस दौरान शिवेंद्र सिंह पटेल, अजय गोंड़, सरिता देवी, हरिशंकर विश्वकर्मा, रविंद्र प्रसाद, अशोक कुमार, जटाशंकर दूबे, मोहर सिंह चौहान, रामचरित, श्याम बहादुर, मुन्ना, शिव प्रसाद, राजकुमार, शोभा शंकर मिश्र, विनोद कुमार, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।