फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   र्जी व सादा बिल बाउचर लगा हो रहा भुगतान

र्जी व सादा बिल बाउचर लगा हो रहा भुगतान

Sun, 25 Jun 2017 12:27 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
र्जी व सादा बिल बाउचर लगा हो रहा भुगतान
विज्ञापन

जिगना। छानबे ब्लॉक मुख्यालय में इन दिनों ठेकेदार फर्जी व सादा बिल लगाकर कराए गए लाखों के विकास कार्यों का भुगतान करा रहे हैं। इस मामले को एडीओ पंचायत रमेशचंद्र उपाध्याय ने जांच में हुआ। एडीओ ने रसीदें वाणिज्यकर विभाग में जांच के लिए भेजा है। जिससे कार्यों के बाद लगाए गए बिलों की जांच हो सके।
विकास खंड छानबे के ब्लाक में ग्राम पंचायतों में करों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। सरकारी टैक्स चोरी करने के लिए फर्जी बिल बाउचर लगा कर कागजों की खानापूर्ति की जा रही है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत रमेशचंद्र उपाध्याय ने ग्राम पंचायत कोठरा कंतित के वित्तीय वर्ष 2016-2017 में राज्य वित्त एवं चौदहवां वित्त योजना मे खर्च की गई धनराशि की जांच के दौरान पाया। एडीओ पंचायत ने खर्च के विवरण की जांच के दौरान पाया कि नेट पर फीड करने के लिए बिल आए तो कुछ सादा रसीद पर मात्र पैसा ही लिखा था। साथ ही अन्य बिल बाउचर भी संदेहास्पद लगे। उन्होंने नेट के माध्यम से असलियत जानने की कोशिश की एक फर्म ही गलत मिली। एडीओ पंचायत ने वाणिज्यकर विभाग को फर्म व बिल बाउचर की जांच और सत्यापन के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन


विकास कार्यो में किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनियमितता का मामला संज्ञान में आया है, जांच के बाद दोषी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजयनाथ दूबे, खंड विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed