फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   15 vehicles seized in overloading

ओवर लोडिंग में 15 वाहन सीज

Tue, 31 May 2022 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
15 vehicles seized in overloading
जिले में सोमवार की रात अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल के नेतृत्व में मिर्जापुर- सोनभद्र मार्ग पर उपखनिजों का अवैध व ओवरलोड परिवहन कर रहे 15 वाहनों को सीज कर दिया गया। ये बिना परिवहन प्रपत्र, ओवरलोड परिवहन कर रहे थे। इनको पुलिस चौकी-राजगढ़ (थाना-मड़िहान) में सीज कर पुलिस अभिरक्षा में दिया गया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त खनिज विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा तहसील-चुनार अंतर्गत पुलिस चौकी सक्तेशगढ़ क्षेत्र में दो वाहन, पुलिस चौकी-कजरहट (थाना-चुनार) अन्तर्गत एक वाहन, थाना अहरौरा अर्न्तगत तीन वाहन, थाना अदलहाट अर्न्तगत चार वाहन, पुलिस चौकी-नरायनपुर ( थाना अदलहाट) अर्न्तगत एक वाहन, पुलिस चौकी मण्डी समिति (कोतवाली-कटरा) अर्न्तगत एक वाहन तथा पुलिस चौकी-टेढवां (कोतवाली-चील्ह) अन्तर्गतएक वाहन बिना अर्न्तराज्यीय परिवहन पास एवं ओवरलोड खनिजों का परिवहन करते हुये पकड़े गये। जिन्हें सीज कर पुलिस अभिरक्षा में दिये गये। इसके अतिरिक्त दो वाहन का खराब हो जाने के कारण आनलाइन चालान किया गया। इस प्रकार कुल 30 वाहनों को पकड़ा गया। जिसमें से 28 वाहनों को जिलाधिकारी के आदेशों तक पुलिस अभिरक्षा में खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed