फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   शार्ट सर्किट से गेहूं खेत में लगी आग

शार्ट सर्किट से गेहूं खेत में लगी आग

Sun, 28 Apr 2019 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से गेहूं खेत में लगी आग
जमालपुर। बिजली के शार्ट सर्किट के चलते शनिवार को क्षेत्र के घरवाह में खेतों में लगी आग से कई किसानों के करीब पचास बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को सूचना देकर ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। चिलचिलाती धूप और पानी के अभाव में जब तक वे आग पर काबू पाते तबतक लोगों के आंखों के सामने ही मेहनत की कमाई मात्र कुछ मिनटों में जलकर राख हो गया। घटना के चार घंटे बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड वाहन को देख किसान न सिर्फ आक्रोशित हो उठे बल्कि कर्मचारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। कहा, होने वाले चुनाव में ऐसे जनप्रतिनिधियों और पार्टी को सबक सिखाया जाएगा।
विज्ञापन

जमालपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत घरवाह में खेतों के उपर से गुजरे हाईटेंशन विद्युत तार हवा के झोंके के कारण आपस में सट गए। धमाके के साथ निकली आग की चिंगारी नीचे गेहूं के खेत में आ गिरी। जिससे आग पकड़ ली। जब तक ग्रामीण कोई उपाय करते तब तक आग ने विकराल रुप धारण करते हुए एक के बाद एक खेत को अपनी आगोश में ले लिया। किसानों के अथक प्रयास के बावजूद भी लगभग पचास बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गया। सूचना के चार घंटे बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड की गाड़ी को देख ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। कर्मचारियों को खरीखोटी सुनाई। कहा यदि समय से वाहन आ गया होता तो शायद किसानों की मेहनत की कमाई न जलती। आग से शांति देवी का एक बीघा, जयगोविंद का 6 बीघा, राकेश का तीन बीघा, कलावती देवी तीन बीघा, सियाराम को दो बीघा, अमरजीत का दो बीघा, छन्नूयादव का चार बीघा, नंदू विश्वकर्मा समेत कई किसानों की फसल जलकर कर राख हो गई। इसी तरह थाना क्षेत्र के जयपट्टी गांव मे देर रात हार्वेस्टर द्वारा खे फसल की कटाई के समय मशीन से निकली चिंगारी खेत में गिर पड़ी जिससे भूल्लन सिंह का 15 बिस्सा गेहूं की फसल तथा पचासों बीघा खेतों में पड़ गेहूं का डंठल जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से हार्वेस्टर भी आग की चपेट में आने से आंशिक रुप से जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed