फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आवास की शिकायत पर सेकेट्री के खिलाफ होगी कार्रवाई

आवास की शिकायत पर सेकेट्री के खिलाफ होगी कार्रवाई

Tue, 08 Jan 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
आवास की शिकायत पर सेकेट्री के खिलाफ होगी कार्रवाई
जमालपुर। स्थानीय ब्लाक सभागार में सोमवार को खंड विकास अधिकारी हेमंत सिंह ने 99 ग्राम पंचायत अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में दस जनवरी तक प्रधानमंत्री आवास को पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान खंड विकास अधिकारी ने बताया कि विकास खंड जमालपुर के 99 ग्राम पंचायत में 2018-19 में 1331 प्रधानमंत्री आवास बनना था, जिसमें से अबतक 1093 आवास पूर्ण कराया गया है। शेष 298 आवास दस जनवरी तक शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त 30 जनवरी तक 648 आवास पूर्ण कराने की हिदायत दी गई। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षेत्र के ग्राम पंचायत डूही और करजी में आवास निर्माण में देरी पर ग्राम पंचायत अधिकारी को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि शासन के मंशानुरूप कार्य न करने व आवास की शिकायत मिलने पर ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान एडीओ सदानंद गौड़, राकेश कुमार सिंह, अमित जायसवाल, शिवनाथ, अनिल कुमार, रामदूत यादव, रोहित सिंह, सुरेंद्र सिंह, सभाजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed