{"_id":"5b8c28a142c79206ed67e5b2","slug":"141535912097-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ खिलाकर तीन लोगों ने छात्रा का किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ खिलाकर तीन लोगों ने छात्रा का किया अपहरण
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
विंध्याचल। इलाहाबाद के बैरहना स्थित एक इंटर कालेज की एक छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर अपहरण करते हुए तीन युवक शनिवार को गाड़ी लेकर विंध्याचल लेकर पहुंचे। होश में आने पर छात्रा किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर विंध्याचल पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस छात्रा के बयान के आधार पर छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में विंध्याचल निरीक्षक अविनाश सिन्हा का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है छानबीन की जा रही है।
इलाहाबाद निवासिनी 17 वर्षीय छात्रा के अनुसार तीन युवक शनिवार को उसे बैरहना स्थित एक इंटर कालेज के पास से कोई नशीला पदार्थ खिलाफ अचेत कर दिया। इसके बाद उसका अपहरण कर चार पहिया वाहन से विंध्याचल लेकर आए। रात करीब नौ बजे होश में आने किसी तरह युवकों के चंगुल से बचकर भाग निकली। देर रात विंध्यधाम पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना से अवगत कराया। जानकारी होने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।