{"_id":"5b8ad8f842c792463a2e6193","slug":"141535826168-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन वे मार्ग कर देने से आटो चालको ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन वे मार्ग कर देने से आटो चालको ने जताया रोष
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। बगैर किसी पूर्व सूचना के तहसील तिराहे से वन वे मार्ग कर दिए जाने से आटो एवं टैम्पो यूनियन ने रोष व्यक्त किया है। शनिवार को आवास विकास कालोनी स्थित पार्क में हुई बैठक के दौरान आटो रिक्शा चालक सेवा समिति के अध्यक्ष कमलेश सिंह चौहान ने कहा कि शुक्लहा, रोडवेज, स्टेशन व संगमोहाल आदि स्थानों पर जाने के लिए सवारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि यह कदम चालकों को बगैर विश्वास में लिए यातायात विभाग द्वारा किया गया है जिसका आटो यूनियन संचालक निंदा करते हैं। कहा कि इस मामले को लेकर शीघ्र ही पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पत्रक सौंपा जाएगा। बैठक का संचालन महासचिव रिजवान हासमी ने किया। इस अवसर पर यूनियन सलाहकार उमा बरनवाल, उर्मिला, प्रदीप, बसंती चौधरी, राजेंद्र प्रसाद सोनी, राकेश शर्मा, डेगई, अहमद अली, अकरम अली, आशीष बिन्द, चौधरी सोनकर, राजकुमार आदि मौजूद रहे।