{"_id":"5b89839642c79246570429bd","slug":"141535738774-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति फार्म भरवाने में लापरवाही बर्दाश्त नही: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृति फार्म भरवाने में लापरवाही बर्दाश्त नही: डीएम
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में छात्रवृत्ति पखवाड़ा को लेकर बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं की ओर से छात्रवृत्ति के लिए भरे जा रहे ऑनलाइन फार्म की प्रगति की समीक्षा की। अपेक्षित आवेदन पत्र नहीं भरे जाने को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि छात्रवृत्ति फार्म भरवाने के लिए प्रधानाचार्य विशेष अभियान चलाएं। इसके लिए प्रधानाचार्य सभी कक्षाओं के प्रधानाध्यापकों को नोडल बनाएं। छात्रवृत्ति फार्म भरवाने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रधानाचार्य अभियान चलाकर फार्म भरवाएं। छात्रवृत्ति फार्म प्रति वर्ष ऑनलाइन भरवाया जाता है। कहा कि सभी विद्यालयों में प्रधानाचार्य वाल पेंटिंग कराए। छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए विशेष अभियान के तहत प्रति वर्ष 16 से 31 अगस्त तक छात्रवृत्ति पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत कॉलेजों में नोडल अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं का फार्म भरवाया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि सभी कॉलेज छात्र-छात्राओं का फार्म भरवाना सुनिश्चित करें। कॉलेज द्वारा सभी छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन फार्म और हार्डकापी का मिलान करके ही फारवर्ड करें। यदि किसी छात्र-छात्रा के फार्म में त्रुटि है तो उसको दुरुस्त कराए। फार्म की त्रुटि के कारण कोई भी बच्चा छात्रवृत्ति से वंचित नही होना चाहिए। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह, अल्पसंख्यक अधिकारी विनोद जायसवाल, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी दिव्या शुक्ला द्वारा ऑनलाइन भरे जा रहे छात्रवृत्ति फार्म के बारे में बिंदुवार जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कालेजों की लापरवाही के चलते फार्म भरने की गति काफी धीमी है।