फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   लहलहाती फसल के चलते तालाब की नीलामी प्रक्रिया रुकी

लहलहाती फसल के चलते तालाब की नीलामी प्रक्रिया रुकी

Fri, 31 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
लहलहाती फसल के चलते तालाब की नीलामी प्रक्रिया रुकी
जिगना। सरकार के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है वहीं छानबे ब्लाक के ग्राम पंचायत बसंतपट्टी के असमान पट्टी में एक व्यक्ति तालाब पर अतिक्रमण कर खेती कर रहा है। तालाब में धान की फसल लहलहा रही है। उपजिलाधिकारी सदर की ओर से तालाब की नीलामी की सूचना प्रकाशित कराई गई थी। 22 अगस्त को जब पराज कुमार बिंद पुत्र रामचंद्र नीलामी लेने तहसील पहुंचा तो पता चला कि तालाब पर धान की फसल लगी है। हल्का लेखपाल व प्रधान ने लिखित रुप से रिपोर्ट दी है कि उक्त नंबर की जमीन पर धान की फसल लगी है और तालाब मत्स्य पालन योग्य नहीं है। इस सूचना पर तालाब की नीलामी स्थगित कर दी गई। राज कुमार ने राज्यपाल सहित वरिष्ठ राजस्व अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर लेखपाल के क्रियाकलापों की जांच करते हुए तालाब से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। उन्होंने सवाल उठाया है कि जब तालाब में धान की खेती होनी है तो उसकी नीलामी के लिए गजट क्यों कराया गया। तालाब पर हुए अवैध कब्जे के प्रति तहसील प्रशासन कर क्या रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed