फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गंगा के बढ़ते जलस्तर से परेशान

गंगा के बढ़ते जलस्तर से परेशान

Thu, 30 Aug 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
गंगा के बढ़ते जलस्तर से परेशान
मिर्जापुर। गंगा के बढ़ रहे जलस्तर को देखकर तटवर्ती इलाके के लोगों की नींद उड़ गई है। एक ओर जहां प्रशासन जलस्तर पर लगातार निगाह बनाए हुए है, वहीं किनारे रहने वाले ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं। गंगा का जलस्तर बुधवार को 71.300 सेंटीमीटर रिकार्ड किया गया। पिछले 24 घंटे के अंदर गंगा लगभग चार सौ सेंटीमीटर बढ़ चुकी हैं। तीन सेमी की रफ्तार से बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए लोग सशंकित हैं। कोन ब्लाक के हरसिंगपुर गांव की तो सारी खेती ही डूब गई है। गांव के लोग अब अपने पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने लगे हैं। वहीं खुद भी अपना मकान बंद कर रिश्तेदारों के यहां जाने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इसी तरह गंगा बढ़ती रही तो दो दिन के अंदर कई गांव के लोग चपेट में आ सकते हैं। सबसे पहले कोन ब्लाक का हरसिंगपुर, बल्ली परवा, पहाड़ी ब्लाक का नान्हूपुर, सीखड़ ब्लाक के कुछ गांवों में पानी घुसता है।
विज्ञापन

इनसेट
टूटा जुलाई का रिकार्ड
जुलाई में हुई लगातार बारिश के चलते गंगा का जलस्तर 71.01 हो गया था। इससे लग रहा था कि वर्ष 2013 में आए बाढ़ का रिकार्ड टूट जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 14 दिन तक लगातार बारिश होने के बाद जैसे ही बरसात बंद हुआ वैसे ही गंगा के जलस्तर में घटोत्तरी शुरू हो गई। लेकिन एक महीने बाद ही अगस्त महीने में एक बार फिर गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed