{"_id":"5b819c7642c7924671664099","slug":"141535220854-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की टीम एबीएसए के प्रकरण की जांच करने मड़िहान पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ की टीम एबीएसए के प्रकरण की जांच करने मड़िहान पहुंची
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान। अपर प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा के निर्देश पर लखनऊ की जांच टीम शनिवार को मड़िहान स्थित बीआरसी कार्यालय पर पहुंची। टीम ने डिस्पेच रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों की मांग की, लेकिन एबीएसए के नहीं होने के चलते उसकी जांच पूरी नहीं हो पाई। इसके बाद टीम कुछ रिकार्ड को नोट करने के बाद लखनऊ लौट गई।
बता दे कि खंड शिक्षा अधिकारी ने मड़िहान गढ़वा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जुलाई महीने में चेकिंग किया था। जिसकी रिपोर्ट देने के बाद बिना पंत्राक संख्या डाले ही आरोप पत्र विद्यालय के अध्यापक को दे दिया था। यह देख अध्यापक ने इसकी शिकायत डीएम और मंडलायुक्त से किया था। कार्रवाई नहीं होने पर शासन से किया। जिसको गंभीरता से लेते हुए अपर प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने एक जांच टीम गठित कर मड़िहान जांच करने भेजा। शनिवार को टीम बीआरसी कार्यालय पर पहुंची और अभिलेखों को खंगाला। हालांकि उसके मुख्य अभिलेख नहीं मिले। टीम ने खंड शिक्षा अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनका मोबाइल बंद बता रहा था।