फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   चेकिंग के दौरान 91 बकाएदार उपभोक्ताओं की बिजली कटी

चेकिंग के दौरान 91 बकाएदार उपभोक्ताओं की बिजली कटी

Mon, 25 Jun 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान 91 बकाएदार उपभोक्ताओं की बिजली कटी
मिर्जापुर। विद्युत विभाग की टीम ने सोमवार को नगर के आधा दर्जन इलाकों में अभियान चलाकर विद्युत बकाएदारों एवं कटियामारों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान बिजली का बिल जमा नहीं करने पर 91 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए। वहीं पूर्व में चलाए गए अभियान के दौरान बकाए में काटे गए कनेक्शन को बिना किसी अधिकारी की अनुमति के जोड़ने पर दस लोगों के विरुद्घ विद्युत चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया। चेकिंग के दौरान 22 लाख 25 हजार रुपये बकाया बिल वसूला गया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता नगर मनोज कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को नगर के पूरी कटरा, गोसाई टोला, सबरी, दीप नगर, विंध्यपुरी कालोनी, महंत शिवाला, चड़ैचा बबुरा, रामपुर बहुती संडवा, देवाही, गैपुरा में मेेरे नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान करीब पांच सौ कनेक्शन चेक किए गए। जिसमें पाया गया कि 91 बकाएदार कई महीनों से बिजली का बिल जमा नहीं कर रहे है। उनसे बिल जमा करने के लिए कहा गया तो हीलाहवाली करने लगे। इसको देखते हुए उनके कनेक्शन काट दिए गए। वहीं इन्हीं इलाकों में पूर्व में की गई चेकिंग के दौरान 50 बकाएदारों की बिजली काटी गई थी। जिसमें 40 उपभोक्ताओं ने अपने बिजली का बिल जमा कर कनेक्शन जोड़वा लिया लेकिन दस बकाएदारों ने बिना बिल जमा किए और बगैर किसी अधिकारी से अनुमति लिए कनेक्शन जोडव़ा लिया। इसकी जानकारी होने पर उनके विरुद्घ विद्युत चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। उन्होंने बकाएदारों से तत्काल बिजली का बिल जमा करने का निर्देश दिया। कहा कि ऐसा नहीं करेंगे तो उनकी बिजली काट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed