{"_id":"5af093b04f1c1b360b8b8c19","slug":"141525715888-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबने से बालक की मौत
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के अवही गांव में बुधवार को साथियों संग गंगा नदी में नहाने गए 11 वर्षीय बालक की डूब जाने से मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। गांव निवासी दुक्खन प्रजापति का पुत्र हंसराज (11) दोपहर दो बजे अपने दो साथियों के साथ गंगा नदी में स्नान करने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। नहाने गए दोनों साथियों ने डूब रहे हंसराज को बाहर निकलने का प्रयास किया पर असफल रहे। थक - हारकर वे नदी से बाहर निकलकर चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुन पास के ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों ने नदी में ढूंढकर हंसराज को बाहर निकाला पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृत बालक के परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन बन गया।
विज्ञापन