फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जिले के लिए नासूर बन रहा अतिक्रमण

जिले के लिए नासूर बन रहा अतिक्रमण

Tue, 10 Apr 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
जिले के लिए नासूर बन रहा अतिक्रमण
मिर्जापुर। नगर में सड़कों पर अतिक्रमण के चलते जाम से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जिला अस्पताल रोड, तेलियागंज, सबरी चौराहे ,घंटाघर, रोडवेज, रमईपट्टी पर लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जाम के चलते जिला अस्पताल रोड पर मरीजों को बहुत परेशानी होती है। हालांकि प्रशासन और नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण को हटाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। फिर भी अतिक्रमण से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। लोगों द्वारा दोबारा अतिक्रमण करने से समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

नगर के प्रमुख बाजारों की पटरियों पर अतिक्रमण की वर्तमान समय में सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। अतिक्रमण के चलते बाजारों की रौनक गायब हो रही है और लोगों का आवागमन दुरूह हो रहा है। नगर के मुकेरी बाजार, स्टेशन रोड, तेलियागंज, पेहटी का चौराहा, वासलीगंज, संकट मोचन, जिला अस्पताल रोड में सड़कों पर अतिक्रमण किया गया है। वहीं विंध्याचल में भी सड़कों पर अतिक्रमण रहता है। इससे लोगों को आवागमन में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

जनपद के ग्रामी ण क्षेत्रों में भी जनता पटरियों पर अतिक्रमण से परेशान है। अतिक्रमण के चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हलिया कस्बा स्थित माता चौरा बाजार से भारतीय स्टेट बैंक, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण तक सड़क के पटरियों पर सब्जी एवं फल विक्रेताओं ठेला लगाकर अतिक्रमण किया है। वहीं डग्गामार वाहनों के पटरियों पर खड़ा होने से जाम बना रहता है। बरौंधा पुराना बाजार में फल, सब्जी एवं चाट के दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण से सड़कें आधी हो गई है। हलिया के चंद्रदत्त त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस की उदासीनता तथा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अकर्मण्यता के कारण हलिया में हमेशा जाम लगा रहता है। लोगों का चलना फिरना दूभर हो गया है। तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उपजिलाधिकारी लालगंज सुनील कुमार मिश्रा का कहना है कि प्रार्थना पत्र मिलने पर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में नगर में हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस और पालिका प्रशासन की संयुक्त टीम गठित की गई थी जो कुछ दिनों तक अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने में जुटी रही, लेकिन दो सप्ताह बाद टीम शांत होकर बैठ गई।
नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि नगर में कई स्थानों पर अतिक्रमण की समस्या है, इसके लिए नगर के प्रबुद्घ लोगों और मोहल्ले के लोगों से वार्ता की जा रही है। नगर पालिका द्वारा अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। जिन लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


जाम से आजिज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
जिगना। छानबे ब्लॉक के जोपा रामपुर घाट गंगा नदी पर बने पीपा पुल पर आए दिन जाम लगा रहता है। जाम के चलते लोग घंटों वाहनों के साथ धूप में फंसे रहते हैं। जाम के झाम से परेशान लोगों ने सोमवार को भैदपुर के ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह के नेतृत्व में पीपा पुल पर प्रदर्शन किया। अव्यवस्था से नाराज ग्रामीणों ने आवागमन रोकते हुए चकर प्लेट दुरुस्त कराने की मांग की।

प्रधान ने कहा कि विभागीय लापरवाही के चलते गंगा पुल पर चकर प्लेट को दुरुस्त नहीं किया जाता है, जिससे आए दिन जाम लग जाता है और ग्रामीण जाम में फंसे रहते हैं। ग्रामीणों द्वारा आवागमन रोके जाने की सूचना मिलने पर दो घंटे बाद प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल व गोपीगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार वर्मा पहुंचे। थानाध्यक्ष ने लोगों को समझाकर जाम को समाप्त कराया और आवागमन को चालू कराया। प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल ने तत्काल भदोही के लोक निर्माण विभाग से वार्ता की। एक दिन बाद चकरप्लेट सहित अन्य खामी दूर करने का आश्वासन देने के बाद जाम समाप्त हुआ। प्रधान ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में पीपापुल ठीक नहीं किया गया तो पुन: आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed