फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   संदिग्द्घ हाल में लगी आग में 20 लाख का सामान खाक

संदिग्द्घ हाल में लगी आग में 20 लाख का सामान खाक

Tue, 27 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
संदिग्द्घ हाल में लगी आग में 20 लाख का सामान खाक
अदलहाट। स्थानीय बाजार स्थित गांधी चबूतरा के पास राज लक्ष्मी साड़ी घर एवं गारमेंट की दुकान में रविवार की रात्रि एक बजे संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। घटना में 20 लाख रुपये की साड़ी, रेडीमेड वस्त्र व काउंटर में रखे ढाई लाख रुपये जल कर राख हो गए। सूचना के तीन घंटे बाद पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग बुझाई।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर गांव निवासी रमेश रौनियार ने यूनियन बैंक के पास छेदी लाल गुप्ता के कटरा में दुकान है। रविवार को रमेश नित्य की भांति दुकान बंद कर घर चला गया। रात्रि लगभग एक बजे थाने के गार्ड गश्त कर रहे थे कि उसी समय दुकान से धुंआ निकलते देख थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान मालिक को फोन कर सूचना दी। दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही मानो रमेश के पैरो तले जमीन खिसक गई। वह बिना देर किए अपनी दुकान पर पहुंचा और दुकान का शटर खोला तो देखा आग भयंकर रूप से धारण कर चुकी थी। दुकानदार के साथ उसके परिजन भी दुकान पर पहुंच गए। उसी दौरान दुकान में रखा गैस सिलिंडर तेज आवाज के साथ फट गया, जिससे दुकान का शटर टूट कर बाहर सड़क पर जा गिरा। सिलिंडर फटने से मनीषा गुप्ता (20) गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया। दुकानदार रमेश का आरोप है कि दुकान के दक्षिण तरफ रोशनदान तोड़ कर ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर आग लगाई गई है। फैशन बाजार के ऊपर लगे सीसी टीवी फुटेज में रात्रि एक बजकर 40 मिनट पर दुकान के पास आते जाते तीन व्यक्ति संदिग्ध रूप में दिखाई दे रहे हैं। दुकानदार ने थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह का कहना है कि सी सी टीवी फुटेज के माध्यम से जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed