{"_id":"598e01f84f1c1b5c688b4636","slug":"141502478840-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लासपूर्वक मनेगा स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लासपूर्वक मनेगा स्वतंत्रता दिवस
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुुर। राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त जनपद में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जाएगा। एडीएम विजय बहादुर ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रात: पांच बजे से सभी मंदिरों, मस्जिदों, गिरजाघरों में पूजा व सामूहिक प्रार्थना होगी।
इसके बाद प्रात: सात बजे से प्रभात फेरी और बिनानी कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक दौड़ का आयोजन किया गया है। जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे द्वारा साढे सात बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। साढ़े सात बजे से शहीद उद्यान नारघाट में शहीदों की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आठ बजे से सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण होगा। इसके बाद पूर्वान्ह दस बजे से जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर और फल वितरण कार्यक्रम होगा और पौधरोपण होगा। बीएलजे इंटर कॉलेज में गोष्ठी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन अपरान्ह एक से तीन बजे तक होगा। वहीं तीन बजे से पीएसी, पुलिस और एनसीसी आदि द्वारा रूट मार्च का आयोजन होगा। रूट मार्च के बाद घंटाघर प्रांगण से सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन। इसके बाद रात्रि आठ बजे से घंटाघर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएिगा।