फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दायित्वों का निर्वहन करें कार्यकर्ता

दायित्वों का निर्वहन करें कार्यकर्ता

Sat, 12 Aug 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
दायित्वों का निर्वहन करें कार्यकर्ता

विज्ञापन
मिर्जापुर। बरौंधा कचार स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और बूथ सत्यापन अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिन बूथ सत्यापन अधिकारियों द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक से नहीं किया जा रहा है। इससे काम चलने वाला नहीं है। आपको पूरी मुस्तैदी से सत्यापन का काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 12 अगस्त को महा रक्तदान शिविर का आयोजन बीएचयू में किया गया है। 13 अगस्त को सेवा सहयोगी संगम कार्यक्रम मिलन पैलेस में दोपहर दो बजे से होगा। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाए। बैठक में गंगा सागर दूबे, राजेंद्र सिंह, संतोष गोयल, आशुकांत चुनाहे, ब्रिज भूषण सिंह, श्याम सुंदर केसरी, अमित सिन्हा, धर्मराज सिंह, अशोक मौर्य, कृष्ण कुमार, हरिचरण सिंह, जय सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री रमेश दूबे ने किया।
विज्ञापन

इनसेट
मेधावी छात्रों के करेंगे सम्मानित
मिर्जापुर। बरौंधा कचार स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक शुक्रवार को हुई। जिसमें पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष समारोह समिति में अनुसूचित जाति के मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह आयोजित करने पर बल दिया गया। जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने कहा कि मेधावी छात्रों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए भाजपा संकल्पित है। इस दौरान लाल बहादुर सरोज, राजेश गौतम, प्रदीप सोनकर, राजाराम सरोज, अशोक सरोज, सुशील, विनोद सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed