{"_id":"59515a0b4f1c1b79678b477e","slug":"141498503691-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यालयों से संबद्ध शिक्षकों की स्कूलों पर होगी वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यालयों से संबद्ध शिक्षकों की स्कूलों पर होगी वापसी
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। शिक्षा विभाग के कार्यालयों से संबद्ध शिक्षक अब स्कूलों पर वापस होंगे। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी और पढ़ाई को सुधारने के लिए नवागत बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने यह कदम उठाया है। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि बीईओ सुनिश्चित करें कि कार्यालयों से संबद्ध शिक्षक अपने विद्यालय जा रहे हैं, अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापकों का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरूद्ध कर दिया जाएगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी जिले की शिक्षा व्यवस्था को एक जुलाई से सुधारने में लगे हुए हैं, इसके लिए सख्त रवैया अपनाना शुरु कर दिया है। सबसे पहले सम समन्वयकों से एक अप्रैल से 20 मई तक विद्यालयों में अध्यापकों को दिए गए शैक्षिक सहयोग का पूरा विवरण मांगा है। साथ ही आदेश भी जारी किया है कि ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर कार्यरत सह समन्वयक एबीआरसी को शिक्षण से अलग काम नहीं करेंगे। वेतन बिल आदि का कार्य केवल बीआरसी पर सर्विस प्रोवाइडर के माध्यम से तैनात कंप्यूटर आपरेटर और लेखाकार ही करेंगे। इसके बाद अब शिक्षा विभाग के कार्यालयों से संबद्ध शिक्षकों को हटाने का काम भी शुरु कर दिया है। शिक्षकों को कार्यालयों से हटाने से कार्यों में पारदर्शिता के साथ ही शिकायतें भी कम होंगी। वहीं शिक्षकों के कार्यालयों से संबद्धता की परंपरा भी टूटेगी। साथ ही स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था में सुधार आने की संभावना है। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी संबद्ध शिक्षक अपने-अपने विद्यालय में उपस्थिति देना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
वर्जन
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को सुधारना और शिक्षकों की कमी को दूर करना पहली प्राथमिकता है। इसी के तहत कार्यालयों में तैनात शिक्षकों को उनके अपने अपने विद्यालयों पर जाने का निर्देश दिया गया है। जिससे बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने पाए।
विज्ञापन
- प्रवीण कुमार तिवारी, बीएसए मिर्जापुर।