{"_id":"594ffd474f1c1bc4628b456c","slug":"141498414407-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैडेट्स ने फायरिंग का किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैडेट्स ने फायरिंग का किया अभ्यास
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। बथुआ स्थित 101 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी का शिविर में वार्षिक प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन रविवार को एनसीसी कैडेट्स को फायरिंग का अभ्यास कराया गया। कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक फायरिंग का अभ्यास किया। फायरिंग रेंज गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजता रहा।
शिविर में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के 500 कैडेट्स और 50 अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं। संचालन कैंप कमांडेंट एसके वर्मा के निर्देशन में हो रहा है। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षण का महत्व बताया। कहा कि सैन्य प्रशिक्षण का मकसद लोगों को आदर्श नागरिक बनाना है। कैडेट्स को कर्तव्य और अनुशासन का पाठ सिखाया जाता है। शिविर में कैडेट्स को ड्रिल, फायरिंग, मैप रिडिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर के दौरान एनसीसी कैड्टस को बी और सी प्रमाण पत्र की तैयारी कराई जाएगी। साथ ही शिविर में टीएससी टीम तैयार किया जाएगा जो प्रतियोगिता में भाग लेगी। कैंप में डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल मुफ्ती मसूद अहमद, कैप्टन अंजनी कुमार पांडेय, कैप्टन बी सिंह, कैप्टन घनश्याम सिंह, लेफ्टिनेंट प्रमोद कुमार ने कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान आरके मिश्रा, शिवराम सिंह, आमोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन