फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   विवरण अधूरा, खराब नेटवर्किंग से कोटेदार परेशान

विवरण अधूरा, खराब नेटवर्किंग से कोटेदार परेशान

Wed, 14 Jun 2017 12:35 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
विवरण अधूरा, खराब नेटवर्किंग से कोटेदार परेशान

विज्ञापन
मिर्जापुर। कोटे के अनाज के वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने ई पीओएस मशीन के जरिए अनाज देना शरू किया है। मगर खराब नेटवर्किंग के चलते यह व्यवस्था भी धोखा देने वाली साबित हो रही है। इससे कोटेदार भी परेशान हैं और उपभोक्ता भी। आपूर्ति विभाग ने आधी-अधूरी तैयारी के साथ यह व्यवस्था लागू कर दी गई, जिससे और दिक्कत हो रही है। तमाम कार्ड धारकों का विवरण ही फीड नहीं है और रजिस्टर की मदद लेनी पड़ रही है।
अक्सर शिकायत मिलती है कि कोटेदार अनाज का वितरण ही नहीं करते हैं। उपभोक्ताओं के हिस्से का अनाज खुले बाजार में बेच दिया जाता है। इससे निजात पाने के लिए सरकार ने वितरण व्यवस्था को आनलाइन करना शुरू कर दिया है। एंड टू एंड कम्यूटराइजेशन ऑफ टीपीडीएस योजना के तहत स्मार्ट कार्ड से राशन ने वितरण इलेक्ट्रानिक प्वाइंट आफ से सेल (ईपीओएस) मशीन के जरिए किया जा रहा है। फिलहाल प्रयोग के तौर पर नगर पालिका क्षेत्र में 126 ई पीओएस मशीन से अनाज वितरण किया जा रहा है। मशीन में कार्डधारकों का विवरण दर्ज रहता है। अनाज का वितरण आनलाइन किया जाता है। मशीन में आधा अधूरा विवरण दर्ज होने और खराब नेटवर्किंग के चलते अनाज वितरण में परेशानी हो रही है। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में ई पीओएस मशीन और ग्रामीण क्षेत्र में राशन कार्ड से अनाज वितरण हो रहा है। खराब नेटवर्किंग की शिकायत मिली है, जिसको इंजीनियर से दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग राशन कार्डवार और लाभार्थीवार आधार सीडिंग और कार्डधारकों का सत्यापन कराया जा रहा है। वहीं सभी कोटेदार को निर्देश दिया गया कि सभी कार्डधारकों को ससमय और निर्धारित मूल्य लेकर अनाज वितरण करें।
विज्ञापन

ग्राहक सूर्यमनी बोलीं कि कोटेदार द्वारा समय से अनाज का वितरण किया जा रहा है, अनाज की मात्रा काफी कम होने से परेशानी हो रही है। मिलने वाले अनाज से परिवार का गुजारा करने में दिक्कत हो रही है। राजकुमार बोले, सरकार द्वारा कोटे की दूकान पर ई पीओएस मशीन लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed