{"_id":"dde4c4a7ee2e73c9f6e2d5b917901cce","slug":"14-million-amount-of-the-development-is-dump-in-account-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते में डंप है विकास के 14 करोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाते में डंप है विकास के 14 करोड़
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sat, 24 Jan 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड पटेहरा कला के सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्याें एवं प्रधानाें की बैठक हुई। इसमें खंड विकास अधिकारी गंगाराम ने कहा कि प्रधानाें व क्षेत्र पंचायत सदस्याें द्वारा विकास कार्य में शिथिलता बरते जाने से विभिन्न योजनाओं के कुल 14 करोड़ रुपये डंप पड़े हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि गांव में विकास कार्य नहीं कराएंगे तो यह धनराशि वापस चली जाएगी। बीडीओ ने कहा कि ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारा विकास कार्य नहीं कराया जा रहा है।
इससे डंप पड़ा पैसा खर्च नहीं हो पाया। काम नहीं होने के चलते मजदूर काम से वंचित हैं। उन्होंने बताया कि राज्य वित्त का 35 लाख 78 हजार रुपया तथा तेरहवां वित्त का 42 लाख 43 हजार, पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि का छह लाख 99 हजार, अतिरिक्त केंद्रीय सहयोग योजना का 21 लाख 75 हजार तथा मनरेगा का 13 करोड़ रुपया खाते में डंप पड़ा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानी का चुनाव जीतने के बाद प्रधानों को जनता से कोई लेना देना नहीं रहता है। वह लोग गांव का विकास न करते हुए उसकी राजनीति में उलझे रहते हैं। इससे कोई कार्य नहीं होता है। बताया कि कृषि रक्षा इकाई क्षेत्र के जमुई में स्थापित है, जिसको सदन द्वारा प्रस्ताव पास करने पर इसको पटेहरा में लाया जा सकता है।
इससे किसानाें को काफी सुविधा मिलेगी। इस पर सदन में बैठे लोगाें ने कृषि रक्षा इकाई को पटेहरा में लाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर दिया। क्षेत्र में शौचालय बनाने एवं जन्म मृत्यु पंजीयन कराने पर जोर दिया गया।
मनरेगा के मजदूराें का पंजीकरण कराने को कहा ताकि सरकार द्वारा चलाए जा रहे 14 योजनाओं का लाभ उनको मिल सके। अवर अभियंता सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव ने नि:शुल्क बोरिंग के बारे में विस्तार से बताया। वन क्षेत्राधिकारी जेडी त्यागी ने कहा कि पौधरोपण सभी लोग करें, जिससे उनको भरपूर मात्रा में आक्सीजन मिल सके।
टीकाकरण सहित अन्य विभाग की योजनाओं पर बीडीओ ने प्रकाश डाला। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी विनोद कुमार, प्रमुख पन्ना देवी, पूर्व सांसद पकौड़ी कोल, प्रधानसंघ के अध्यक्ष प्रकाश सिंह, रमेश सिंह, रामजी मौर्या, आदि मौजूद रहे।