फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   1316 vehicles will be acquired for voting

मतदान के लिए 1316 वाहन होंगे अधिग्रहीत

Wed, 09 Feb 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
1316 vehicles will be acquired for voting
विधानसभा चुनाव में जिले में सात मार्च को मतदान होना है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बीच परिवहन विभाग ने भी वाहनों के अधिग्रहण के लिए थानों के जरिए वाहन मालिकों को नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है। चार मार्च से वाहनों का अधिग्रहण होना है। उधर, वाहन मालिक फिटनेश न होने और अन्य कारण बताकर अपने वाहन अधिग्रहण से बचाने से जुगत में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

चुनाव में पोलिंग पार्टियों को मतदान स्थल पर ले जाने व वहां से लाने के साथ मतदान के दिन सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारियों के भ्रमण के लिए वाहनों की जरूरत होती है। पूर्व के चुनाव में पोलिंग पार्टियों को ट्रकों आदि से भी रवाना किया जाता था। जिसका चुनाव ड्यूटी में लगे लोगों ने विरोध किया। इसके बाद इस बार उनको बसों से भेजने की तैयारी है। इसके लिए बसों का अधिग्रहण शुरूहो गया है। आरटीओ प्रवर्तन राजीव वर्मा ने बताया कि चुनाव में पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए 616 बड़ी और मिनी बसों की जरूरत पड़ेगी। साथ ही चुनाव के दिन सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारियों को ले जाने के लिए 700 छोटे वाहनों की जरूरत पड़ेगी। इन वाहनों के अधिग्रहण के लिए गाड़ी मलिकों के नोटिस जारी कर दिया गया है। थानों के माध्यम से नोटिस वाहन मालिकों के यहां पहुंचाया जा रहा है। जिले में सात मार्च को मतदान है। वाहन मालिकों को चार मार्च तक वाहन को पालिटेक्निक मैदान में खड़ा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed