फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दो करोड़ खर्च हो गए, राजगढ़ में पानी संकट बरकरार

दो करोड़ खर्च हो गए, राजगढ़ में पानी संकट बरकरार

Tue, 26 Mar 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
दो करोड़ खर्च हो गए, राजगढ़ में पानी संकट बरकरार
राजगढ़। मार्च माहीने के अंतिम सप्ताह में ही राजगढ़ क्षेत्र में पानी का संकट खड़ा हो गया है। गर्मी बढ़ने के साथ भूगर्भ जल स्तर 60 फिट से उपर हो जाने से क्षेत्र में पेयजल गहराता जा रहा है। पानी समस्या को लेकर ग्रामीण ब्लाक मुख्यालय का चक्कर काट रहे हैं। पंचायत विभाग भी पेयजल संकट दूर करने के लिए अपनी भाग दौड़ शुरू कर दी है। लेकिन समस्या ज्यों का त्यों ही बनी हुई है।
विज्ञापन

दिनोंदिन भू-जल स्तर के कम होने के चलते हैंडपंपों से पानी निकलना बंद हो गया है। जिसके चलते ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एडीओ पंचायत राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पेयजल संकट से निबटने के लिए बीते वर्ष 250 हैंडपंपो का रिबोर कराया गया था। गांवों में समर्सिबल लगाए जाने के साथ ही टैंकर से पानी पहुंचाने के लिए दो करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। इतना होने के बावजूद लुसा, कुड़ी, रामपुर, कुंड्रफ, डढ़िया, राजगढ़, सेमरी, सरसो, मटिहानी आदि गांवों में ग्रामीणों को पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है। राजगढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि भू-जल स्तर दिनोंदिन गिरता जा रहा है। इसके चलते दर्जनों गांव में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। अधिकांश हैंडपंपों से पानी नहीं निकल रहा है। हैंडपंप यदि चालू हालत में हैं काफी देर बाद पानी आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed