{"_id":"5b8983d742c7927c4532f349","slug":"131535738839-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकपा माले द्वारा निकाला गया न्याय मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकपा माले द्वारा निकाला गया न्याय मार्च
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी भाकपा माले के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कोलहा में दलितों पर जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसके पूर्व कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन मिर्जापुर से पुलिस लाइन होते हुए कलेक्ट्रेट तक न्याय मार्च निकालकर विरोध जताया।
भाकपा माले के प्रदेश प्रभारी रामजी राय ने कहा कि देश भाजपा सरकार में इमरजेंसी से भी खतरनाक दौर से गुजर रहा है। वर्तमान समय में बालिकाएं, महिलाएं कोई भी सुरक्षित नहीं है। सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की पोल मुजफ्फरपुर और देवरिया की घटनाओं ने खोल दिया है। जनपद में बीते 10 अगस्त को कोलहा में दलितों पर जान लेवा हमला किया गया। जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा आज तक आरोपियों पर कार्रवाई नही किया गया है। इस दौरान प्रदेश सचिव सुधाकर यादव, मो. सलीम, श्रीराम चौधरी, शशिकांत कुशवाहा, शंकर कोल ने जिला प्रशासन से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग किया। अध्यक्षता जीरा भारती और संचालन नंदलाल बियार ने किया। इस दौरान राम प्यारे राम, रामजीत यादव, आशाराम भारती, भक्त प्रकाश श्रीवास्तव, रीता जायसवाल आदि मौजूद रहे।