{"_id":"5b8983ad42c792593176d94b","slug":"131535738797-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया मानदेय भुगतान के आश्वासन पर माने कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया मानदेय भुगतान के आश्वासन पर माने कर्मी
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। नगर पालिका कार्यालय में चल रहा आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल और ईओ विनय श्रीवास्तव के आश्वासन के बाद शुक्रवार को समाप्त हो गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने 25 सितंबर तक दो माह और 15 जनवरी तक शेष बकाये का भुगतान कर दिया जाएगा। कहा कि वर्ष 2001 के बाद के संविदाकर्मियों के विनियमितीकरण का निराकरण आठ सितंबर तक चयन समिति से कराया जाएगा।
स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के बैनर तले जलकल, जोनल व स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी नगर पालिका परिसर में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बकाये मानदेय का भुगतान करने की मांग कर रहे थे। वहीं आउटसोर्सिंग पर तैनात कई कर्मचारियों को हटाने पर भी नाराजगी जताई। नगर पालिका परिषद के शाखा अध्यक्ष पप्पू लाल ने कहा कि संविदा और आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मचारियों का मई, जून और जुलाई माह का मानदेय बकाया है। नगर पालिका द्वारा जुलाई माह का मानदेय भुगतान किया जा रहा है। कहा कि दिसंबर 2001 तक नियुक्त संविदा कर्मचारियों के विनियमितीकरण की कार्रवाई जस की तस पड़ी हुई है। आनंद कसेरा ने कहा कि पालिका सेवा काल में मृतक कर्मचारियों के परिजनों की नियुक्ति तत्काल किया जाए। सेवानिवृत्त एवं मृतक कर्मचारियों का पेंशन, ग्रेच्युटी, पेंशन का एरियर का भुगतान तत्काल किया जाए। इस दौरान मनोज गुप्ता, कमलेश, विनोद शर्मा, रामबाबू, रजनीश, आशुतोष लडडन, शांति, मुन्नी, हुस्न बानो, सुनिता, अलीजान, कमलाकांत, गोपीनाथ, कैलाश, बच्चन, नरेश, विक्रम, हुसैनी, आशीष, कल्लू, सौरभ, हंसालाल, जीत लाल, राम बाबू आदि मौजूद रहे।