{"_id":"5b88309242c79246494d433d","slug":"131535651986-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में हुई मारपीट एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद में हुई मारपीट एक की मौत
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमालपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करजी के मजरा लौदा गांव में जमीन विवाद के विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष के कुछ लोगों ने दुलारे बियार को धक्का देकर गिरा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के भाई ने पड़ोसी पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही स्थिति साफ होगी कि अधेड़ की कैसे मौत हुई है। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
जमालपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत करजी मजरा लौदा के दुलारे बियार पुत्र विंदेश्वरी की पत्नी राजकुमारी को प्रधानमंत्री आवास मिला है। इसको लेकर पट्टीदार सीरी बियार से आये दिन कहासुनी हो रही थी। बुधवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस दौरान दुलारे के साथ धक्का मुक्की हुई थी लेकिन उस वक्त लोगों ने पहुंचकर मामला शांत करा दिया था। गुरुवार की सुबह एक बार फिर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने दुलारे को धक्का देकर गिरा दिया जिससे दुलारे की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि दुलारे कई दिनों से बीमार चल रहा था। उसको कोई संतान भी नहीं है। सिर्फ उसकी पत्नी है। उसका इलाज चल रहा था। विवाद के दौरान दुलारे की मौत होने के कारण उसके भाई ने थाने में पड़ोसी के खिलाफ तहरीर दी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि दुलारे की कैसे मौत हुई।