फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   लापता चल रहे अपने बालकों को पाकर परिजन खिलखिलाए

लापता चल रहे अपने बालकों को पाकर परिजन खिलखिलाए

Wed, 29 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
लापता चल रहे अपने बालकों को पाकर परिजन खिलखिलाए
मिर्जापुर। अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर प्रदेश में 18 जून से चलाए गए आपरेशन मुस्कान के तहत जिले की पुलिस ने दो माह में लापता चल रहे 25 बालक बालिकाओं की तलाश कर उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया जिससे उनके घरों में खुशियां लौट आईं।
विज्ञापन

बरामद बच्चों में पंकज दूबे पुत्र संतोष कुमार दूबे निवासी बीरशाहपुर शहर कोतवाली, रोहित पुत्र सदानंद निवासी मऊघाट शहर कोतवाली, विवेक कुमार सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी टंडनपुरी कालोनी कटरा, राजन गुप्ता पुत्र उमंग निवासी रतनगंज कटरा, गोविंद सिंह पुत्र राजेंद्र निवासी कोतवाली देहात, मो. सफर पुत्र मुस्लिम निवासी विजयपुर विंध्याचल, आरपी गुप्ता पुत्र छोटंकी गुप्ता निवासी शिवपुर विंध्याचल, कुमार मित्तल पुत्र चंद्रिका सिंह निवासी पांडेयपुर विंध्याचल, आशुतोष पुत्र मुन्ना पाठक निवासी मेड़िया चुनार, भीम पुत्र अनिल कुमार सरोज निवासी कटका कछवां, शिवा पुत्र मनोज कुमार निवासी गौरी जमालपुर, अंकित बनवासी पुत्र चैतू बनवासी निवासी गौरी थाना जमालपुर के शामिल हैं। इनके अलावा शहर कोतवाली में एक, कटरा कोतवाली में चार, विंध्याचल में एक, चुनार में दो, कछवां एक, लालगंज तीन तथा जिगना में एक गुमशुदा बालक, बालिकाओं की तलाश कर उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने कहा कि बरामद बालक करीब एक साल से लापता चल रहे थे। उनकी गुशदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उन्हें आपरेशन मुस्कान के तहत बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed