फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कांग्रेसजनों ने शहीद उद्यान में शहीदों को किया नमन

कांग्रेसजनों ने शहीद उद्यान में शहीदों को किया नमन

Fri, 10 Aug 2018 01:36 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसजनों ने शहीद उद्यान में शहीदों को किया नमन
मिर्जापुर। क्रांति दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नगर के नारघाट स्थित शहीद उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को नमन किया गया। कांग्रेसजनों ने शहीद उद्यान परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह, बिस्मिल्ला खां सहित कई अन्य अमर वी सपूतों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके पूर्व आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजधर दूबे ने क्रांति दिवस पर अमर शहीदों को याद करते हुए उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन पूरे भारत में आजादी की रणभेरी बजाई गई थी और गांधी जी के नेतृत्व में पूरा देश अंग्रेजों के विरूद्घ उठ खड़ा हुआ था। कहा कि वीर शहीदों के आदर्शों पर चलकर ही हम उनके प्रति सच्ची श्रद्घांजलि अर्पित कर सकते हैं। इस मौके पर शशि भूषण दूबे, सुधाकर, अशोक गुप्त, शिवशंकर चौबे, राम सिंह, भारतेंदु यादव, शिवकुमार सिंह, जनार्दन पाठक, दीपचंद्र, संतोष गुप्त, मुशीर आलम अंसारी, विनय दूबे, जगदीश चंद्र मिश्र, चंद्रभूषण मिश्र, अभिषेक मिश्र सहित कई अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed