फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने मनाई शिवाजी की जयंती

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने मनाई शिवाजी की जयंती

Mon, 19 Feb 2018 11:57 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने मनाई शिवाजी की जयंती
शिवाजी की जयंती मनाते कुर्मी समाज के लोग
मिर्जापुर। अखिल भारतीय कुर्मी महासभा की ओर से क्षत्रपति शिवाजी की जयंती अनगढ़ रोड स्थित सरदार पटेल संस्थान में मनाई है। इस दौरान वक्ताओं ने क्षत्रपति शिवाजी का जीवन अनुकरणीय बताया और उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि त्रिलोकी नाथ पटेल, विशिष्ट अतिथि दिनेश पटेल और अध्यक्ष पारस नाथ सिंह ने संयुक्त रूप से शिवाजी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि शिवाजी सच्चे राष्ट्र भक्त थे। उन्होंने खुद को राष्ट्र के लिए समर्पित कर इतिहास रचा था। कहा कि अगर शिवाजी चाहते तो मुगलों से समझौता कर सकते थे लेकिन उन्होंने अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं किया। विशिष्ट अतिथि ने राष्ट्र को समर्पित शिवाजी के पदचिह्नों पर चलने की सलाह दी। अध्यक्ष ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। संचालन सर्वेश सिंह प्रीतम ने किया। जयंती समारोह में देवी चौधरी, रामबलि सिंह, बलवंत सिंह, आनंद पटेल, जेपी पटेल, सपनेश पटेल, चंदन पटेल, अनूप पटेल, सिद्धार्थ पटेल, शिवम सिंह, अक्षय पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, नगर के पक्काघाट पर विंध्य हेरिटेज फाउंडेशन की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। इस मौके पर पक्काघाट को फूल मालाओं से सजाया गया था। इस मौके पर तीरंदाजी प्रतियोगिता भी हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि गोंडा सदर के विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि शिवा जी ने अपनी योग्यता व कौशल के बल पर अपना नाम इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराया था। कहा कि शिवाजी के जीवन चरित्र से सीख लेकर मिली आजादी के महत्व को हमें समझना होगा। मुख्य अतिथि ने रक्तदान करने वालों को सम्मान पत्र दिया। साथ ही पक्का घाट को साफ सुथरा रखने वाले सफाईकर्मियों का भी सम्मान किया। अंत में उनके द्वारा मां गंगा की आरती की गई। आभार पं. दिवाकर मिश्र ने जताया। इस दौरान शुभम तिवारी, पुष्कर सेठ, ज्वाला यादव, रमेश तिवारी, अतुल दूबे, किशुन ऊमर, प्रबल सिंहानियां, अमल कुमार, अभिषेक कुमार, क्षितिज कुमार, विनीत पांडेय, नंदिनी मिश्रा, नितिन अवस्थी, कमलाकांत, पप्पू पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed