{"_id":"5a68d4b24f1c1b86268b62ee","slug":"131516819634-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ कार्यालय के देवरी में जमीन चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएसएफ कार्यालय के देवरी में जमीन चिन्हित
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के देवरी गांव में सीआईएसएफ कार्यालय के लिए चिन्हित की गई सौ हेक्टेयर जमीन को केंद्रीय टीम ने सर्वे के बाद निरस्त कर दिया। कहा कि चिन्हित जमीन पर पानी नहीं मिल पाएगा। इसके अलावा जमीन भी कार्यालय के लिए ठीक नहीं है। सर्वे टीम द्वारा चिन्हित जमीन को खारिज करने के बाद अधिकारी वापस दिल्ली लौट गए।
सीआईएसफ के कैंप कार्यालय के लिए जिला प्रशासन से जमीन उपलब्ध कराने को कहा गया था। जिलाधिकारी ने मड़िहान प्रशासन को जमीन चिन्हित कर इसकी रिपोर्ट देने को कहा था। डीएम के निर्देश पर तहसील ने देवरी में ग्रामसभा की सौ हेक्टेयर जमीन चिन्हित कर इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजा था। जिसके मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया था। जमीन मिलने पर दिल्ली की सीआईएसएफ के डीआईजी ज्योति सिन्हा के नेतृत्व में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व असिस्टेंट कमिश्नर मनीष राय की संयुक्त टीम तहसीलदार मड़िहान तहसीलदार रामजीत मौर्या के साथ जमीन को देखने पहुंची। सर्वे करने पर लोक निर्माण विभाग के जेई ने बताया कि यहां पर पर्याप्त पानी नहीं मिल पाएगा। भूमि भी अच्छी नहीं है। इसलिए यहां कार्यालय का निर्माण नहीं कराया जा सकता है। सर्वे में जमीन अघोषित होने पर टीम वापस लौट गई।