{"_id":"5a68d3b94f1c1b4f588b48c8","slug":"131516819385-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिनेमाघर मालिकों से पद्मावत फिल्म न दिखाने का किया अनुरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिनेमाघर मालिकों से पद्मावत फिल्म न दिखाने का किया अनुरोध
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वासलीगंज स्थित कैंप कार्यालय पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व भाजपा नेता राजेश सिंह ने मिर्जापुर, सोनभद्र एवं भदोही के सिनेमाघर मालिकों से अनुरोध किया कि संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को किसी भी सिनेमाघरों में प्रदर्शित न किया जाय।
उन्होंने कहा कि फिल्म में केवल क्षत्रिय ही नहीं अपितु सर्व हिंदू समाज के आन, बान व शान के खिलाफ दृश्य दिखाया गया है। कहा कि रानी पद्मिनी के साथ सर्व हिंदू समाज की महिलाओं ने जौहर व्रत किया था। बैठक में सोनभद्र एवं भदोही के अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की टीम का गठन किया गया। सभी पदाधिकारियों से कहा गया कि वह अपने जिले में सभी सिनेमाघर मालिकों से मिल कर अनुरोध करें कि आस्था को आहत करने वाली फिल्म को न दिखाया जाय। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने की। इस दौरान विकास सिंह, विनय सिंह, विनोद सिंह समेत काफी लोग उपस्थित रहे।