फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   स्वास्थ्य केंद्र पर न दवा मिली न ही वेड पर दिखा चादर

स्वास्थ्य केंद्र पर न दवा मिली न ही वेड पर दिखा चादर

Sun, 12 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र पर न दवा मिली न ही वेड पर दिखा चादर

विज्ञापन
ड्रमंडगंज। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां देखने पहुंचे जिलाधिकारी शनिवार को हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी पहुंचे। वहां न तो दवाएं थीं और न ही बेड की चादरें बदली गई थी। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और सीएमओ से एक घंटे के भीतर व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। कहा कि यदि हालत नहीं सुधरें तो प्रभारी चिकित्साधिकारी को हटा दें।

हलिया में सीएम आदित्यनाथ योगी के आगमन के मद्देनजर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा की सारी सुविधा उपलब्ध कराने को कहा था।सुबह मुख्यमंत्री के आगमन से पहले जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे वहां की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे तो कोई तैयारी नहीं पाया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि वीआईपी व्यवस्था के तहत इमरजेंसी रूम में न तो दवा थी न ही बेड पर चादर थी। ऑक्सीजन भी दिखाई नहीं पड़ा, जिसको लेकर जिलाधिकारी भड़क गए। सीएमओ को फटकार लगाते हुए उन्होंने एक घंटे के अंदर के सारी व्यवस्था दुरुस्त कर मुख्यमंत्री के प्रोगाम में पहुंचने को कहा। डीएम के कड़े रुख को देख कर सीएमओ सारी व्यवस्था कराते हुए कार्यक्रम में पहुंचे। लौटते समय सीएमओ डा. एसके उपाध्याय पीएचसी हलिया पर दोबारा पहुंचे। वहां अभिलेख देखा। दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। पंखों पर झाला देख कर नाराज हुए । वहां मौजूद मरीजों से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जाना। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी पवन कुमार पटेल को 15 दिन के अंदर सारी व्यवस्था दुरस्त करने का निर्देश दिया। चेताया कि भविष्य में दोबारा कमी दिखी तो उनके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed