{"_id":"59caa40b4f1c1bce538b4879","slug":"131506452491-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल कर्मी छह दिन से धरने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल कर्मी छह दिन से धरने पर
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अनगढ़ स्थित कार्यालय पर बीएसएनएल के ठेकाकर्मियों का धरना मंगलवार को आठवें दिन भी जारी रहा। टेलीकॉम कैजुअल एंड कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में कर्मचारी छह सूत्री मांग कर रहे हैं। प्रांतीय सचिव जीत लाल मौर्य, सहायक सचिव बब्लू सिंह, संतोष श्रीवास्तव धरने में जमे रहे। प्रांतीय सचिव ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं पर निर्णय होने तक आमरण अनशन जारी रहेगा।
बीएसएनएल कर्मचारी लंबित मजदूरी का भुगतान करने, कैजुअल एवं कार्यरत मजदूरों को पीएफईसएसआई और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की मांग कर रहे हैं। ठेका कर्मचारी शोषण और उत्पीड़न का विरोध कर रहे हैं। साथ ही परिचय पत्र, न्यूनतम मजदूरी, ईपीएफ आदि को लागू किया जाए। श्रम मंत्रालय के दिशा निर्देशों की विभाग द्वारा अनदेखी की जा रही है, जिसे तत्काल लागू किया जाए। इस दौरान दिनेश तिवारी, नागेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद, शोभनाथ, धीरेंद्र कुुमार दूबे, शिव प्रकाश कुशवाहा, चक्रधारी बिंद, अभय पांडेय, जय प्रताप तिवारी, आनंद, धर्मेश आदि मौजूद रहे।