फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   महिलाओं की चोटी कटने का सिलसिला जारी

महिलाओं की चोटी कटने का सिलसिला जारी

Fri, 18 Aug 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं की चोटी कटने का सिलसिला जारी
अदलहाट । इलाके के अलग-अलग गांवों की तीन महिलाओं की मंगलवार की रात्रि में चोटी कटने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

पहली घटना गरौड़ी गांव की रीता देबी 25वर्ष पत्नी महेश प्रजापति मंगलवार की शाम 5 बजे अदलहाट बाजार मे उठे ठाकुर जी के डोले की दर्शन के लिए घर से बाहर सड़क पर आई थी। लौटते समय गली मे बेहोश होकर गिर गई। परिजन आए तो बाल कटा नीचे गिरा मिला। दूसरी घटना गौरहीं गांव में हुई यहां लालदेई 55 वर्ष पत्नी हरिचरन रात्रि में नौ वजे भोजन बना कर भोजन खिलाने के लिए घर वालों को बुलाने आई, तभी उसे यह महसूस हुआ की उसके सिर में कुछ काट रहा है लोगों को यह बताते ही बेहोश हो गई और उसकी चोटी कट गई । तीसरी घटना हांसापुर गांव निवासिनी पूजा 22वर्ष पुत्री राम औतार के साथ हुई, जो अपने मायके राखी बांधने आई थी। वह घर मे सो रही थी कि करीब 10 बजे रात्रि लघुशंका के लिए उठी। इसी बीच बेहोश हो गई। उसका भी बाल कटा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed