{"_id":"598e02014f1c1bde5b8b46fc","slug":"131502478849-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव नहीं मिलने पर परिवार के लोगों ने लालगंज कलवारी मार्ग किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव नहीं मिलने पर परिवार के लोगों ने लालगंज कलवारी मार्ग किया जाम
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़िहान। पथरौर में पत्थर की खान के जलमग्न गड्ढे में गुरुवार को डूबे युवक का शव नहीं मिलने पर शुक्रवार को सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने सुबह लालगंज-कलवारी मार्ग को जाम कर दिया। वे शव तत्काल बरामद करने तथा लीज धारक के विरुद्ध मुकदमा करने की मांग कर रहे थे। करीब चार घंटे तक रास्ता जाम रहा, जिससे दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई थीं। बाद में एसडीएम सविता यादव ने लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। गोताखोरों को बुलवाकर खोजबीन कराई तो युवक का उतराया शव गड्ढे से निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
लालगंज थाना क्षेत्र के खंडवार मझारी गांव निवासी अनिल कुमार (18) पुत्र सुदामा गुरुवार की सुबह अपने साथियों के साथ क्षेत्र के पथरौर स्थित लवकुश के पत्थर की लीज में भरे पानी में नहाने गए था। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों को शव खोजने के लिए बुलवाया। मौके पर पहुंचे विंघ्याचल के गोताखोरों ने देर रात तक शव की तलाश की लेकिन लाश नहीं मिला। शव नहीं मिलने पर परिजन भड़क और शुक्रवार की सुबह लालगंज कलवारी मार्ग पर पथरौर गांव के सामने सड़क जाम कर दिया। नाराज लोग पुलिस व प्रशासन तथा लीज धारक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। आक्रोशित लोग लीज धारक पर मुकदमा दर्ज करने तथा शव को तत्काल बरामद कर रहे थे। सूचना पर पहुंची मड़िहान पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन जामकर्ता नहीं माने। वह एसडीएम को बुलाने की मांग कर रहे थे। जानकारी होने पर उपजिलाधिकारी मड़िहान सविता यादव मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन