{"_id":"59821f704f1c1bb6348b4613","slug":"131501699952-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो. साकेत बने दक्षिणी परिसर के आचार्य प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो. साकेत बने दक्षिणी परिसर के आचार्य प्रभारी
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में नवनियुक्त आचार्य प्रभारी प्रो. साकेत कुशवाहा एवं विशेष कार्याधिकारी प्रो. ओपी सिंह ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने मालवीय उद्यान में विश्वविद्यालय के संस्थापक मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि देकर कार्यभार संभाला।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत आचार्य प्रभारी एवं विशेष कार्याधिकारी ने दक्षिणी परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर स्थित विभिन्न छात्रावासों एवं कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने व्याख्यान कक्ष संकुल में शिक्षकों एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों से परिसर के विकास के लिए उचित दिशा-निर्देश दिया। विशेष कार्याधिकारी प्रो. ओपी सिंह ने दक्षिणी परिसर से जुड़ाव की चर्चा करते हुए इसके विकास के लिए प्रयत्तनशील रहने को कहा। नवनियुक्त आचार्य प्रभारी प्रो. साकेत कुशवाहा ने परिसर से जुड़े शिक्षक, गैरशैक्षणिक कर्मचारी तथा उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं से पूरे मनोयोग व समर्पण के साथ कार्य करने की बात की। स्वागत प्रो. एसके स्वाई, संचालन डॉ. अजय कुमार सिंह व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनिल कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर उप मुख्य आरक्षाधिकारी डा. मनोज कुमार सिंह, डा. सोमू सिंह, डा. आरएस मिश्र, डा. सुभाष प्रताप सिंह, डा. त्रियुगी नाथ, डा. अश्विनी कुशवाहा, सहायक कुलसचिव डा. शार्दुल चौबे एवं एनके तिवारी आदि मौजूद रहे।