{"_id":"628d2c9dbf257f4fb476166c","slug":"1221-ration-cards-surrendered-without-verification-mirzapur-news-vns655330767","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर सत्यापन सरेंडर हो गए 1221 राशनकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर सत्यापन सरेंडर हो गए 1221 राशनकॉर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में राशन कॉर्डधारकों में इस समय खलबली मची हुई है। इसी हड़बड़ी में अब तक जिले के 1221 राशन कॉर्डधारक अपना कार्ड सरेंडर कर चुके हैं। हालांकि प्रदेश के खाद्य आयुक्त के स्पष्टीकरण के बाद अब राशन कार्ड सरेंडर करने का सिलसिला रुक गया है।
हाल में ही यह प्रचारित किया जाने लगा था कि जो लोग किसी भी कारण अपात्र होंगे तो जांच के बाद उनसे अब तक लिए गए राशन की वसूली की जाएगी। इसके लिए विभिन्न प्रकार के नियम बताए जाने लगे। वसूली के भय के तमाम लोगों ने अपना राशन कार्ड सरेंडर कर दिया। उधर, सरकारी योजनाओं की जांच भी रामभरोसे होती है। जांचकर्ता किसी भी क्षेत्र में जाकर एक जगह बैठ जाता है और वहीं से जांच पूरी कर लेता है। सूचनाओं के लिए वह जहां बैठा रहता है, उन्हीं लोगों पर निर्भर होता है। जबकि उसे हर घर में जाना चाहिए। विभाग के अनुसार जिले में वर्तमान में 4,56,025 राशन कॉर्डधारक हैं। इनमें से 69,665 अंत्योदय तथा पात्र गृहस्थी योजना के 3,86,360 कॉर्डधारक हैं। फिलहाल कुल 19,15,596 यूनिट पर राशन का वितरण किया जा रहा है। उधर, जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चंद्र का कहना है कि जिलाधिकारी ने सत्यापन का आदेश जारी कर दिया है। अब नियमानुुसार सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।