फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दस दिन से खराब हुए बैंक के सर्वर से कारोबार प्रभावित

दस दिन से खराब हुए बैंक के सर्वर से कारोबार प्रभावित

Wed, 13 Mar 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
दस दिन से खराब हुए बैंक के सर्वर से कारोबार प्रभावित
लालगंज। स्थानीय बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक का सर्वर दस दिन से खराब चल रहा है। जिसके चलते बैंक से जुड़े कारोबारी और ग्राहक निराश हो रहे है क्योंकि सर्वर के नहीं रहने से ग्राहकों को नुकसानी के साथ समय की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन

लालगंज बाजार में भारतीय स्टेट बैंक बाजारवासियों के लिए महत्वपूर्ण है। यहां खाताधारकों की संख्या हजारों में है। इसमें अधिकारियों- कर्मचारियों की सेलरी से लेकर पेंशन तथा अन्य योजनाओं की पेंशन के लाभार्थी भी लेन-देन करते हैं। यही नहीं किसानों और व्यापारियों के भी खाते इस बैंक में हैं। यहां भीड़ को देखते हुए दूरदराज के लोग लेन-देेन के लिए सुबह ही बैंक में पहुंच जाते हैं, ताकि उनका काम जल्दी हो जाए, लेकिन उन्हें बैंक के गेट पर ही सर्वर फेल होने का नोटिस देखने को मिलता है, फिर भी ग्राहक इस उम्मीद में बैंक में रुके रहे कि शायद सर्वर ठीक हो जाए, लेकिन शाम तक सर्वर ठीक नहीं हो रहा है। खाताधारकों ने बताया कि दस दिन से सर्वर फेल होने के कारण उन्हें कैश नहीं मिल रहा है। यह समस्या दस दिन से है। जिसकी वजह से लेन- देन सहित बैंक का सभी काम ठप चल रहा है। इस बीएसएनएल के सर्वर से बैंक के खातेदारों के साथ मोबाइल धारक भी परेशान है।ऐसा पिछले दस दिन से चल रहा है।बैंक प्रबंधक ने बताया कि सर्वर फेल है। बैंक प्रबंधक ने बताया कि बैंक उपभोक्ता की सेवा में कर्मचारी उपस्थित है लेकिन सर्वर नहीं होने से कुछ नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed