फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जर्जर सड़क व उठते धूल के गुब्बार से टूटा क्षेत्रवासियों का धर्य

जर्जर सड़क व उठते धूल के गुब्बार से टूटा क्षेत्रवासियों का धर्य

Tue, 30 Oct 2018 12:38 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
जर्जर सड़क व उठते धूल के गुब्बार से टूटा क्षेत्रवासियों का धर्य
जिगना। जर्जर सड़क और धूल के गुबार से निजात की मांग पर ध्यान नहीं दिए जाने से सोमवार को क्षेत्रवासियों और अधिवक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने मिर्जापुर-इलाहाबाद एनएच 76 ई जाम कर दिया। इसकी वजह से गैपुरा से जोपा और लालगंज तथा मिर्जापुर-इलाहाबाद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर और क्षेत्राधिकारी ने लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

सड़क निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था समेत अधिकारियों द्वारा सड़क को चलने लायक बनाने व धूल से निजात दिलाए जाने के लिए समय-समय पर पानी छिड़काव का आश्वासन दिया गया था लेकिन ऐसा कुछ भी न हो सका। वाहनों के चलने पर सड़क पर उठते धूल के गुबार से दोनों पटरियों पर रहायशी मकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठान धूल धूसित हो जा रहे हैं। भटेवरा से पाली सुमतिया तक लगभग 12 किलोमीटर सड़क गड्ढायुक्त हो चुकी है। उठते धूल के गुबार से दुकानों पर रखे खाद्य पदार्थ खाने योग्य नहीं रह पा रहे हैं। जर्जर सड़क के चलते मार्ग पर आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। मिश्री लाल, हरिप्रसाद दुबे, संतोषधर दुबे, वी के मिश्र, संगम दुबे, अनिल कुमार पांडेय, सुरेश तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, कमलेश दुबे, साहबलाल, जीत नारायण विश्वकर्मा, रिंकू पांडेय, रजनीश दुबे, रामनाथ गुप्ता, सुशील कुमार यादव आदि का कहना है कि बार बार समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की जा रही थी लेकिन विभाग नहीं सुन रहा है। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर आशुतोष कुमार दूबे और सीओ संजय कुमार सिंह ने कार्य एजेंसी से बातचीत कर लोगों को समझाबुझा कर सड़क पर बने गड़ढे पाटे जाने व धूल वाले स्थानों पर समय समय पर पानी का छिड़काव कराए जाने के निर्देश दिए। कहा यदि दो घंटे के अंदर पानी का छिड़काव न हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम के इस फरमान पर ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed