{"_id":"5b8ad8d942c79246664232f8","slug":"121535826137-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटाव के बाद गंगा ने फिर उफान लेना किया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटाव के बाद गंगा ने फिर उफान लेना किया शुरू
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। शुक्रवार को गंगा घटने के बाद शनिवार को एक बार फिर बढ़ने लगी। सुबह करीब आठ बजे सौ सेंटीमीटर बढ़ाव के साथ 71.650 गंगा का जलस्तर का रिकार्ड दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार को यह 71.560 था। एक बार फिर जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने पर प्रशासनिक अधिकारी सतर्क हो गए हैं। उनका कहना है कि गैरजनपद में अधिक बारिश होने के कारण जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है।
अगस्त महीने की शुुरूआत से हो रही बारिश के चलते गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी शुरू हो गई थी। काफी चढ़ाव उतार के बाद शुक्रवार को गंगा घटना लगी थी लेकिन देर रात जमकर हुई बारिश के बाद शनिवार को एक बार फिर गंगा बढ़ने लगी। इससे गंगा किनारे रहने वाले लोगों की नींद उड़ गई है। कोन ब्लाक के हरसिंगपुर गांव के लोग पानी बढ़ने से परेशान होने लगे है। उनको करोड़ों की लगात से बोई गई अपने फसलों के डूबने की चिंता सताने लगी है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 71.560 था जो शनिवार की सुबह लगभग सौ सेंटीमीटर बढ़कर 71.660 तक पहुंच गई। पानी बढ़ने से प्रशासन भी सतर्क हो गया है। कंट्रोल रूम तथा बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को लगातार जलस्तर पर निगाह बनाए रखने को कहा है।