फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   उघोग बंधु का असहयोग करने वाले अधिकारी होगे दंडित: डीएम

उघोग बंधु का असहयोग करने वाले अधिकारी होगे दंडित: डीएम

Fri, 31 Aug 2018 12:06 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
उघोग बंधु का असहयोग करने वाले अधिकारी होगे दंडित: डीएम
मिर्जापुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेेक्ट्रेट सभागार में उद्यमियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उद्यमियों को हर संभव मदद करना हम सबकी जिम्मेदारी है। यदि किसी अधिकारी के स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपायुक्त उद्योग वीके चौधरी को निर्देशित करते हुए कहा कि बैठक में यदि किसी स्तर पर समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है तो उनसे संपर्क कर निराकरण कराएं। बैठक में नहीं आने पर एक्सईए विद्युत से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में मेसर्स जीएस मेटल डंकीनगंज के विद्युत विभाग द्वारा इकाईयों को विद्युत कनेक्शन हेतु छह लाख का आगणन भेजे जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। सहायक अभियंता विद्युत को कड़ी फटकार लगाते हुए अधिशासी अभियंता को अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण देने को कहा। विनेश मित्र योजना पर चर्चा करते हुए डीएम ने योजनान्तर्गत आने वाले समस्त विभागों को निर्देशित किया कि समयान्तर्गत प्राप्त आवेदन पत्रो को निस्तारित किए जाए। कहा कि जो आवेदन पत्र अपूर्ण पाए गए है उस इकाई के प्रोप्राइटर से आवेदन पत्र पूर्ण कराते हुए लंबित मामलो के निस्तारण कराए। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम 2018-19 के अन्तर्गत शासन द्वारा जनपद का लक्ष्य आठ प्राप्त है जिसके सापेक्ष आन लाइन 108 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। जिला टास्क फोर्स समिति के द्वारा आयोजित इंटरव्यू के साक्षातकार में 26 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। जिसे संबन्धित बैंक शाखाओं को आन लाइन प्रेषित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना 2018 के अन्तर्गत जनपद का लक्ष्य 6330 के सापेक्ष 426 आवेदन पत्रो पर स्वीकृति की कार्रवाही की गई थी। इसी प्रकार मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2018 के अन्तर्गत प्राप्त भौतिक लक्ष्य 120 तथा वित्तीय लक्ष्य 117 लाख निर्धारित किया गया है जिसके सापेक्ष 300 आवेदन पत्र प्राप्त हुए साक्षात्कार में चयनित 11 आवेदन पत्रों पर स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। बैठक में नए उद्योगों पर चर्चा, एक जनपद एक उत्पाद पर चर्चा, चुनार पाटरी सेंटर में मेला आयोजन, उद्योग आस्थान में स्वतंत्र फीडर समेत अन्य पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त उद्योग वीके चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा सहित अन्य संबन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed