{"_id":"5b86eec142c79246725bb8ab","slug":"121535569601-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनलिफ्ट परियोजना के लिए 14 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनलिफ्ट परियोजना के लिए 14 करोड़ मंजूर
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। बाण सागर परियोजना के बाद अब मिर्जापुर व सोनभद्र के लोगों को सिंचाई के लिए जल्द ही सोनलिफ्ट परियोजना का लाभ मिलेगा। 42 साल से लंबित परियोजना को पूरा कराने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की पहल पर प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल ने सोनलिफ्ट परियोजना के लिए 14 करोड़ रुपये की धनराशि देने की मंजूरी दे दी है। इससे परियोजना का काम तेज होगा।
1976 में मिर्जापुर एवं सोनभद्र की सिंचाई समस्या को समाप्त करने के लिए सोनलिफ्ट परियोजना की आधारशिला रखी गई थी। तब आशा जताई गई थी कि इस परियोजना के पूर्ण होने से मिर्जापुर और सोनभद्र के किसानों को भरपूर पानी मिलेगा। लेकिन परियोजना का काम आगे नहीं बढ़ा। परियोजना को पूरा करने के लिए गत जुलाई में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने व्यक्तिगत तौर पर प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह से मुलाकात की थी। उन्होंने परियोजना के निर्माण में तेजी लाने पर चर्चा की थी। सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने परियोजना को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया था। इसी परियोजना को लेकर छह माह पूर्व अनुप्रिया ने प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी। उस दौरान मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर को स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। सीएम के आदेश पर चीफ इंजीनियर ने 17 फरवरी 2018 को परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया था।
इनसेट
क्या हैं इसके लाभ
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सोनलिफ़्ट परियोजना शुरू होने से मिर्जापुर के सूखाग्रस्त इलाकों के साथ साथ सोनभद्र के इलाकों में भी सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा। बताया कि इसके पूर्व 15 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाण सागर परियोजना को जनता को समर्पित कर चुके हैं।